अब आइपीएस अधिकारी भी सुरक्षित नहीं : पप्पू यादवनीतीश ने लालू के समक्ष घुटने टेके संवाददाता,पटनाजन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा है कि राज्य में अब भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं. अब आम आदमी की सुरक्षा का जिम्मा कौन लेगा. राजधानी की विधि व्यवस्था इतनी लचर हो गयी है कि अपराधियों ने गुरुवार की रात ड्यूटी पर तैनात एएसपी पर जानलेवा हमला किया. इस दौरान वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये है. उनका अंगरक्षक भी घायल हो गया है. उन्होंने इस घटना की निंदा की है व अविलंब अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को लालू यादव का समर्थन मिलने के बाद राज्य की कानून व्यवस्था एकदम बदहाल हो गयी है. नीतीश सरकार चलाने के बजाय कुरसी बचाने में जुटे हैं. लालू यादव के समक्ष घुटने टेक दिये हैं. परिवार की सत्ता स्थापित करने के लिए अपराधियों को खुली छुट दे दी है.
अब आइपीएस अधिकारी भी सुरक्षित नहीं : पप्पू यादव
अब आइपीएस अधिकारी भी सुरक्षित नहीं : पप्पू यादवनीतीश ने लालू के समक्ष घुटने टेके संवाददाता,पटनाजन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा है कि राज्य में अब भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं. अब आम आदमी की सुरक्षा का जिम्मा कौन लेगा. राजधानी की […]
