करोड़पति हैं गोपालगंज के राजद प्रत्याशी

करोड़पति हैं गोपालगंज के राजद प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के दस मामले हैं दर्ज देवघर विद्यापीठ से किये हैं स्नातक की पढ़ायीसंवाददाता, गोपालगंजराजद के गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार रेयाजूल हक राजू 1.8 करोड़ के मालिक हैं. इसमें चल और अचल संपत्ति शामिल है. वैसे एक लाख 25 हजार रुपये लेकर विधानसभा चुनाव में […]

करोड़पति हैं गोपालगंज के राजद प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के दस मामले हैं दर्ज देवघर विद्यापीठ से किये हैं स्नातक की पढ़ायीसंवाददाता, गोपालगंजराजद के गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार रेयाजूल हक राजू 1.8 करोड़ के मालिक हैं. इसमें चल और अचल संपत्ति शामिल है. वैसे एक लाख 25 हजार रुपये लेकर विधानसभा चुनाव में उतरे हैं. रेयाजूल हक राज मूल रूप से जंगलिया के रहनेवाले हैं तथा अरमदा, स्काॅर्पियो के अलावा राइफल, रिवाल्वर तथा बंदूक के शौकीन हैं. देवघर विद्यापीठ से स्नातक की डिग्री 1997 में हासिल की है. बैंक ऑफ इंडिया से 14 लाख रुपये की व्यावसायिक ऋण भी लिये हैं. इनके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 11 मामले दर्ज हैं. इसमें नौ मामले आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के दर्ज हैं. एक मामले में कोर्ट ने संज्ञान नहीं लिया है. मैट्रिक पास हैं बसपा के उम्मीदवार गोपालगंज. बसपा के गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार जयहिंद प्रसाद 1991 में मैट्रिक पास किये हैं. महज 25 हजार रुपये नकद लेकर चुनाव मैदान में उतरे हैं, जबकि 61 हजार रुपये बैंक में जमा है. स्काॅर्पियो इनकी पसंदीदा गाड़ी है, जबकि पांच हजार रुपये के जेवर पहनते हैं. 20 लाख रुपये की कुल अचल संपत्ति इनका हिस्सा है, जबकि 7.39 लाख का ऋण ऐक्सिस बैंक से ले रखे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >