देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति : शरद

देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति : शरद लालू ने दिलाया हक, नीतीश ने किया िवकास प्रतिनिध, सन्हौला कहलगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सन्हौला के बारी आदर्श हाइस्कूल के मैदान पर गुरुवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने महागंठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी सदानंद सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होने कहा […]

देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति : शरद लालू ने दिलाया हक, नीतीश ने किया िवकास प्रतिनिध, सन्हौला कहलगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सन्हौला के बारी आदर्श हाइस्कूल के मैदान पर गुरुवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने महागंठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी सदानंद सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होने कहा कि लालू प्रसाद ने बिहार में गरीबों को हिम्मत, हौंसला और हक दिलाया, जबिक नीतीश कुमार ने विकास को जमीन पर उतारने का काम किया. भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति है. देश खतरे में है. श्री यादव ने कहा कि प्रधनामंत्री पद की मर्यादा होती है, जिसे तोड़ कर मोदी सूबे में चुनाव प्रचार में लगे हैं. इन्होंने आकाश में भी डेरा डाल रखा है, मुश्किल से आपके पास आया हूं. राज्यसभा सांसद रसूल बलियावी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया. उन्होंने कहा कि जिस दिन बिहार में बिहार मे महागंठबंधन की सरकार बन जायेगी, उस दिन से मोदी की उलटी गिनती शुरू हो जायेगी. प्रत्याशी सदानंद सिंह ने कहा कि यदि आप चाहते है कि क्षेत्र का विकास हो तो जाति धर्म से उपर उठकर मतदान करें. सभा की अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष अर्जुन साह ने और मंच संचालन राजद नेता नरेश प्रसाद यादव ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >