मजस्ट्रिेट पर दुर्व्यवहार करने का आरोप

मजिस्ट्रेट पर दुर्व्यवहार करने का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं ने मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान पहुंचे मजिस्ट्रेट मजिस्ट्रेट और पुलिस के अपशब्द बोलने पर भड़के भाजपा कार्यकर्ता संवाददाता, महम्मदपुर भाजपा के बैकुंठपुर विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के डुमरिया स्थित आवास पर पहुंच कर स्टैटिक मजिस्ट्रेट अभाष […]

मजिस्ट्रेट पर दुर्व्यवहार करने का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं ने मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान पहुंचे मजिस्ट्रेट मजिस्ट्रेट और पुलिस के अपशब्द बोलने पर भड़के भाजपा कार्यकर्ता संवाददाता, महम्मदपुर भाजपा के बैकुंठपुर विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के डुमरिया स्थित आवास पर पहुंच कर स्टैटिक मजिस्ट्रेट अभाष चंद्र वर्मा तथा सब इंस्पेक्टर केडी सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच कर दुर्व्यवहार पर उतर आये. मजिस्ट्रेट पर अपशब्द बोलने का आरोप लगा कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें समेत पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया तथा डीएम और एसपी को बुलाने के मांग पर अड़ गये. बाद में मिथिलेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं को समझा कर किसी तरह मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों को मुक्त कराया. बता दें कि भाजपा के बूथ लेवल कार्यकर्ताओं की बैठक डुमरिया गांव में धुपनाथ तिवारी के दरवाजे पर बुलायी गयी थी. इसके लिए आयोग से अनुमति भी ली गयी थी. दिन के एक बजे स्टैटिक मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ पहुंचे और मिथिलेश तिवारी के आवास में घुस गये. इसका जब परिजनों ने विरोध किया, तो अपशब्द का प्रयोग करने लगे. यह देख कार्यकर्ता उग्र हो गये तथा बंधक बना कर नारेबाजी करने लगे. भाजपा नेता मिथिलेश तिवारी ने चुनाव आयोग को शिकायत कर कहा है कि जदयू विधायक के इशारे पर अधिकारी काम कर रहे हैं. इन अधिकारियों के रहते निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है. उन्होंने आयोग से मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >