30 को योगदान करेंगे मतदानकर्मीगोपालगंज. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में विधानसभा आम चुनाव के अवसर पर मतदान कर्मियों को मूलभूत सुविधा जिसमें भोजन, नाश्ता व पेयजल आदि उपलब्ध कराना है. निर्देश के आलोक में सभी मतदानकर्मी अपने योगदान स्थल विधानसभा प्रेषण केंद्र (डिस्पैच्ड सेंटर) पर 30 अक्तूबर को योगदान करेंगे. 31 अक्तूबर को मतदान केंद्र पर पहुंचेंगे. मतदानकर्मियों को प्रेषण केंद्र एवं मतदान केंद्र पर सशुल्क भोजन, नाश्ता व पेयजल आदि उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है. इसके लिए नोडल पदाधिकारी तथा सहयोगी पदाधिकारी प्राधिकृत किये गये हैं.बीडीओ से करेंगे समन्वय स्थापित प्राधिकृत सभी नोडल व सहयोगी पदाधिकारी जहां प्रेषण केंद्र अवस्थित है, वहां के बीडीओ से समन्वय स्थापित कर नजदीकी आठ से दस होटल मालिकों से संपर्क स्थापित करेंगे. वे प्रेषण केंद्र पर न्यूनतम दर पर सशुल्क नाश्ता, भोजन तथा पेयजल आदि उपलब्ध कराने हेतु काउंटर स्थापित करना सुनिश्चित करेंगे. डीपीओ एमडीएम अब्दुस सलाम अंसारी ने कहा कि जिले के सभी बीडीओ, बीइओ, बाल विकास पदाधिकारी व प्रखंड साधन सेवी (एमडीएम) को सूचना भेजी जा चुकी है.नियुक्ति पत्र दिखा कर कर्मी प्राप्त करेंगे भोजनमतदान कार्य में संलग्न पदाधिकारी व कर्मी संबंधित काउंटर पर अपना -अपना नियुक्ति पत्र दिखा कर निर्धारित तालिका के अनुसार राशि का भुगतान कर नाश्ता व भोजन आदि प्राप्त कर सकेंगे. मतदान केंद्र पर मतदान के दिन एवं उसके पूर्व संध्या पर मतदान पदाधिकारी, कर्मियों को आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, प्राथमिक व मध्य विद्यालय की रसोइया के माध्यम से सशुल्क भोजन आदि की व्यवस्था के लिए संबंधित बीइओ को नोडल पदाधिकारी तथा प्रखंड साधन सेवी (एमडीएम) को सहयोगी पदाधिकारी के रूप में प्राधिकृत किया गया है.
30 को योगदान करेंगे मतदानकर्मी
30 को योगदान करेंगे मतदानकर्मीगोपालगंज. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में विधानसभा आम चुनाव के अवसर पर मतदान कर्मियों को मूलभूत सुविधा जिसमें भोजन, नाश्ता व पेयजल आदि उपलब्ध कराना है. निर्देश के आलोक में सभी मतदानकर्मी अपने योगदान स्थल विधानसभा प्रेषण केंद्र (डिस्पैच्ड सेंटर) पर 30 अक्तूबर को योगदान […]
