मतदाता जागरूकता के लिए संवाद गोष्ठीकुचायकोट . मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रखंड के दूबे खरेयां बाजार पर संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें व्यवसायी और आम लोगों ने भाग लिया. बीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में एक नवंबर को सभी मतदाताओं से मतदान करने एवं कराने पर बल दिया गया. मतदाताओं से उनके मताधिकार के महत्व एवं कर्तव्य का बोध कराते हुए अपील की गयी कि सभी लोग मतदान अवश्य करें तथा अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करें. संवाद गोष्ठी में मतदाताओं ने भी कई प्रश्न किये, जिसका अधिकारियों ने सकारात्मक उत्तर दिया. मौके पर रामदेव मिश्रा, हरेंद्र गुप्ता, समसुल्लाह अंसारी, भोला चौबे, मुना वर्णवाल, अखिलेश वर्णवाल, शैलेश कुमार तिवारी, वीरेद्र तिवारी सहित 50 से अधिक लोगों ने भाग लिया.
मतदाता जागरूकता के लिए संवाद गोष्ठी
मतदाता जागरूकता के लिए संवाद गोष्ठीकुचायकोट . मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रखंड के दूबे खरेयां बाजार पर संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें व्यवसायी और आम लोगों ने भाग लिया. बीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में एक नवंबर को सभी मतदाताओं से मतदान करने एवं कराने पर बल दिया गया. मतदाताओं से […]
