बिहार में जंगल राज बनाम विकास की लड़ाई : रवि शंकर

पटना : केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार में जंगल राज बनाम विकास की लड़ाई चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां बिहार को आगे लेना चाहते हैं वहीं लालू, नीतीश और कांग्रेस मिल कर नरेंद्र मोदी को रोकना चाहते हैं. महागंठबंधन के चुनाव अभियान से बिहार के […]

पटना : केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार में जंगल राज बनाम विकास की लड़ाई चल रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां बिहार को आगे लेना चाहते हैं वहीं लालू, नीतीश और कांग्रेस मिल कर नरेंद्र मोदी को रोकना चाहते हैं. महागंठबंधन के चुनाव अभियान से बिहार के विकास का मुद्दा गायब हो गया है.

श्री प्रसाद समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी आदि जिलों के चुनावी दौरे से लौटने के बाद भाजपा कार्यालयों में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने दावा किया कि समस्तीपुर की अधिकांश सीटों पर एनडीए की जीत होगी.

केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है. गुरुवार की रात्रि जिस तरह एएसपी की गोली मारी गयी यह जंगलराज को बताने के लिए काफी है.

नीतीश कुमार जबसे लालू के साथ हुए हैं तब से अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है क्योंकि वह जानते हैं कि हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा. श्री प्रसाद ने कहा कि महागंठबंधन में घोर निराशा है. इसलिए उनके नेता अनाप शनाप बयान दे रहे हैं.

लालू प्रसाद ने गौ मांस पर बयान दिया है वो जानबूझ कर वोट बैंक की राजनीति के तहत कहा गया है. लालू प्रसाद पूरी तरह हताश हो चुके हैं. नीतीश कुमार भले ही कानून की राज की बात करते हों लेकिन सच यही है लालू, नीतीश की जोड़ी फिर से बिहार में जंगलराज स्थापित करना चाहते हैं.

महागंठबंधन हताश और निराश लोगों का गंठबंधन है. इस गंठबंधन में काफी अंतर्विरोध है. जिसका दुष्परिणाम लोगों को भी भोगना पड़ेगा. कांग्रेस पर बरसते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि राहुल कोई फैक्टर नहीं है.

हमारी सरकार सुटकेश की सरकार नहीं है. बीफ की राजनीति लालू ने शुरू की है. हमलोग विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं. वोट के लिए लालू प्रसाद कुछ भी कर सकते हैं. भाजपा विकास की राजनीति करती है लेकिन लालू प्रसाद कुछ कहेंगे उसका उत्तर मिलेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बिहार को क्या दिया. यह सवाल नीतीश कुमार और लालू प्रसाद को कांग्रेस से पूछना चाहिए. केंद्र की भाजपा सरकार ने बिहार के विकास के लिए सवा लाख करोड़ का पैकेज दिया. बिहार की जनता समझ चुकी है कि राज्य में केंद्र से लड़ने वाली सरकार नहीं केंद्र से मिल कर बिहार के विकास के लिए काम करने वाली की जरूरत है. उन्होंने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर स्टैंड क्लियर बता दिया है. केंद्र की अगुवाई में एनडीए चुनाव में विजय प्राप्त करेगी. इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डॉ संजय मयूख भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >