ढोल-नागाड़ों पर थिरकते रहे समर्थक

ढोल-नागाड़ों पर थिरकते रहे समर्थक बंजारी चौक से समाहरणालय तक लगा रहा तांताफोटो-12गोपालगंज. नोमिनेशन के तीसरे दिन शुक्रवार को नामांकन जुलूस के बीच ढोल-नागाड़ों पर कार्यकर्ता और समर्थक थिरक रहे थे. बंजारी चौक से लेकर समाहरणालय तक लोगों का तांता लगा हुआ था. जुलूस के बीच समर्थकों के साथ बजरंग बली के रूप में एक […]

ढोल-नागाड़ों पर थिरकते रहे समर्थक बंजारी चौक से समाहरणालय तक लगा रहा तांताफोटो-12गोपालगंज. नोमिनेशन के तीसरे दिन शुक्रवार को नामांकन जुलूस के बीच ढोल-नागाड़ों पर कार्यकर्ता और समर्थक थिरक रहे थे. बंजारी चौक से लेकर समाहरणालय तक लोगों का तांता लगा हुआ था. जुलूस के बीच समर्थकों के साथ बजरंग बली के रूप में एक कार्यकर्ता हाथ में गदा लिये लोगों को आशीर्वादित करते चल रहा था. पीछे-पीछे कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लिये नारेबाजी कर रहे थे. ड्राॅप गेट से लेकर समाहरणालय की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से शुक्रवार को ध्वस्त हो गयी. पश्चिमी गेट पर न तो मजिस्ट्रेट की तैनाती थी और न ही कोई अतिरिक्त पुलिस बल. कार्यकर्ता उत्साह में ड्रॉप गेट को पार करते हुए पश्चिमी गेट से समाहरणालय में प्रवेश कर गये. अधिकारियों की नजर जब अप्रत्याशित भीड़ पर पड़ी, तो उनकी बेचैनी बढ़ गयी. इस बीच अपर समाहर्ता हेमंत नाथ देव समाहरणालय गेट पर जाने के लिए पहुंच गये. उनकी भी गाड़ी घंटों भीड़ कारण बाहर खड़ी रही. किसी तरह अंदर पहुंचे, तो मजिस्ट्रेट की तलाश की जाने लगी कि आखिर यहां किसकी तैनाती थी. बाद में पाया गया कि इस बार पश्चिमी गेट पर मजिस्ट्रेट की तैनाती प्रशासन भूल गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >