तीसरे दिन कुचायकोट विस क्षेत्र से खुला खाताविधानसभा चुनाव . जदयू विधायक समेत चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन हथुआ से तीन व कुचायकोट से नामांकनफोटो- 6, 7, 8, 9- 14, 15, 16इंट्रो- एक नवंबर को छह सीटों के लिए होनेवाले मतदान को लेकर नामांकन दाखिल करने के तीसरे दिन चार प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इसके साथ ही विभिन्न विधानसभा क्षेत्राें से अब तक कुल 14 उम्मीदवारों ने नामजदगी के परचे दाखिल किये हैं. 14 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है. 15 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 17 अक्तूबर नामांकन वापस लेने की तिथि मुकर्रर है. संवाददाता, गोपालगंजविधानसभा चुनाव के चौथे चरण के नामांकन के तीसरे दिन जदयू के विधायक समेत कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. गोपालगंज समाहरणालय में तीसरे दिन कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय ने अपना नामांकन दाखिल कर खाता खोल दिया है. उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी सह पर समाहर्ता जगदीश प्रसाद सिंह के समक्ष नामांकन दाखिल किया. हथुआ में काफी गहमागहमी के बीच भोरे विधानसभा क्षेत्र से गरीब जनता दल सेकुलर के प्रत्याशी दिग्विजय कुमार ने डीसीएलआर नुरूल एन के समक्ष नामांकन दाखिल किया, तो हथुआ विधानसभा क्षेत्र से गरीब जनता दल सेकुलर के प्रत्याशी रामाजी साह ने एसडीओ प्रमोद राम के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया. वहीं, भाजद के उम्मीदवार संतोष कुमार मौर्य ने हथुआ विधानसभा क्षेत्र से अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया.
तीसरे दिन कुचायकोट विस क्षेत्र से खुला खाता
तीसरे दिन कुचायकोट विस क्षेत्र से खुला खाताविधानसभा चुनाव . जदयू विधायक समेत चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन हथुआ से तीन व कुचायकोट से नामांकनफोटो- 6, 7, 8, 9- 14, 15, 16इंट्रो- एक नवंबर को छह सीटों के लिए होनेवाले मतदान को लेकर नामांकन दाखिल करने के तीसरे दिन चार प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन पत्र […]
