सेंट्रल बैंक का लिंक दो दिनों से फेल,उपभोक्ता परेशान

उचकागांव. स्थानीय प्रखंड के जग्रनाथ बाजार स्थित सेंट्रल बैंक का लिंक दो दिनो से बाधित है. बैंक का लिंक बाधित होने से बैंक का सारा काम काज बाधित हो गया है. वही बैंक में जाने वाले उपभोक्ता को भी खाली हाथ लौटना पड़ा रहा है. उपभोक्ता विकाश राय, अनुराग राय, देवेन्द्र माझी, विरेन्द्र सिंह,भोला राम, […]

उचकागांव. स्थानीय प्रखंड के जग्रनाथ बाजार स्थित सेंट्रल बैंक का लिंक दो दिनो से बाधित है. बैंक का लिंक बाधित होने से बैंक का सारा काम काज बाधित हो गया है. वही बैंक में जाने वाले उपभोक्ता को भी खाली हाथ लौटना पड़ा रहा है. उपभोक्ता विकाश राय, अनुराग राय, देवेन्द्र माझी, विरेन्द्र सिंह,भोला राम, राजनरायण कुश्वाहा आदि लोगों का कहना है कि दो दिनों से लिंक बाधित है. हम लोग घर का काम छोड़ कर बैंक जा रहे है.तथा लिंक का इंतजार करते-करते बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है. वही पुछे जाने पर शाखा प्रबंधक सुमित किशोर ने बताया कि यांत्रिक गड़बड़ी के कारण लिंक बाधित है. बहुत जरुरत मंद उपभोक्ताओं को बैकल्पिक व्यवस्था से सेवा दी जा रही है. इंजीनियर के लिए उपर सूचना दिया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >