लॉटरी का झांसा देकर महिला के खाते से पांच हजार रुपये उड़ाये

गोपालगंज. साइबर अपराधियों ने शहर के सरेया मुहल्ले की निवासी पुनीता देवी के खाते से लॉटरी का लालच देकर पांच हजार रुपये ठग लिये.

गोपालगंज. साइबर अपराधियों ने शहर के सरेया मुहल्ले की निवासी पुनीता देवी के खाते से लॉटरी का लालच देकर पांच हजार रुपये ठग लिये. पीड़िता द्वारा साइबर थाने में दिये गये आवेदन के अनुसार मंगलवार की शाम उसके मोबाइल पर एक लड़की ने कॉल कर बताया कि उसे लॉटरी लगी है. विश्वास में आकर महिला ने कॉल करने वाली के कहने पर अपने मोबाइल पर आये ओटीपी की जानकारी साझा कर दी. ओटीपी मिलते ही उसके खाते से पांच हजार रुपये की निकासी हो गयी. इसके बाद कॉल करने वाली ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >