सांप के काटने से 4 वर्षीय मासूम की मौत, सदर अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Gopalganj News : गोपालगंज के विशम्भरपुर में सांप के काटने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत। सदर अस्पताल में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने किया जमकर हंगामा।

Gopalganj News : जिले के विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के दुर्ग मातिहीनिया गांव में सांप के काटने से चार वर्षीय मासूम शिवांशु कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद सदर अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया. मृतक शिवांशु कुमार, जन्मंजय कुमार का पुत्र था.

घर के बाहर खेलते समय सांप ने काटा

परिजनों के अनुसार, शिवांशु कुमार घर के दरवाजे के पास खेल रहा था. इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया. घटना के बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बनी रही.

समय पर इलाज नहीं मिलने का लगाया आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में बच्चे का समय पर समुचित इलाज नहीं किया गया. उनका कहना है कि यदि तत्काल और उचित उपचार मिलता, तो मासूम की जान बचाई जा सकती थी. इसी बात को लेकर परिजनों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया.

अस्पताल प्रशासन को सौंपी लिखित शिकायत

मृतक के पिता जन्मंजय कुमार ने बताया कि उन्होंने पूरे मामले की लिखित शिकायत अस्पताल प्रशासन को दी है. उन्होंने इलाज में कथित लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है.

इमरजेंसी वार्ड से डॉक्टरों के गायब होने का भी आरोप

हंगामे के दौरान परिजनों ने आरोप लगाया कि इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ड्यूटी छोड़कर चले गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई. हालांकि, इस संबंध में अस्पताल प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

जांच शुरू, कार्रवाई का दिया आश्वासन

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई. प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है.

Also Read : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का राकेश कुमार सिंह ने किया स्वागत



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >