महापर्व छठ पर भाजपा नेता ने बांटे वस्त्र

फुलवरिया . फुलवरिया प्रखंड स्थित गणेश स्थान मांझा ग्राम में महापर्व छठ के अवसर पर भाजपा नेता विवेक कुमार तिवारी ने गरीब औरतों के बीच वस्त्र का वितरण किया. मंच का संचालन भाजपा खेलकूद प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बबलू द्विवेदी ने, मंच की अध्यक्षता विपिन तिवारी ने की. मुख्य अतिथि बिहार भाजपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष […]

फुलवरिया . फुलवरिया प्रखंड स्थित गणेश स्थान मांझा ग्राम में महापर्व छठ के अवसर पर भाजपा नेता विवेक कुमार तिवारी ने गरीब औरतों के बीच वस्त्र का वितरण किया. मंच का संचालन भाजपा खेलकूद प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बबलू द्विवेदी ने, मंच की अध्यक्षता विपिन तिवारी ने की. मुख्य अतिथि बिहार भाजपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी थे. सैकड़ों गरीब औरतों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया. मौके पर भाजपा युवा मोरचा जिला उपाध्यक्ष सोनू राय, भाजपा नेता कृष्णा शाही, सुरेंद्र राय, विपिन तिवारी, चंद्रमोहन राय, वशिष्ट नारायण तिवारी, सोमेश्वर तिवारी, मुन्नी जी, सोनू पांडेय, संतोष मिश्रा, लखन तिवारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >