Gopalganj News : विवाहिता की हत्या के बाद शव जलाने का आरोप, छह के खिलाफ प्राथमिकी

कटेया. कटेया थाना क्षेत्र के दिउलिया राजापुर गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

कटेया. कटेया थाना क्षेत्र के दिउलिया राजापुर गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतका की मां के बयान पर छह लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जानकारी के अनुसार, राजापुर गांव निवासी फूलवती देवी ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री अंजली कुमारी की शादी वर्ष 2018 में दिउलिया राजापुर निवासी दिना भगत के पुत्र विनोद कुशवाहा के साथ हुई थी. शादी के बाद दंपति को दो बच्चियां हुईं. कुछ समय तक सब सामान्य रहा, लेकिन बाद में पति के किसी अन्य महिला से संबंध को लेकर परिवार में विवाद शुरू हो गया. मृतका की मां के अनुसार, अंजलि फोन पर अक्सर उत्पीड़न की जानकारी देती थी. दो मई की सुबह उसने रोते हुए मारपीट की बात बतायी, जिसके बाद अचानक फोन कट गया. कुछ घंटों बाद परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली. ससुराल पहुंचने पर घर खाली मिला और शव भी नहीं मिला. पुलिस को सूचना देने पर गांव के बाहर एक बगीचे से जले शव के अवशेष बरामद किये गये. फूलवती देवी ने ससुर दिना भगत, बृजेश कुशवाहा, विनोद की बड़ी भाभी व उनकी पुत्री समेत अन्य पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव जलाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >