Gopalganj News : फुलवरिया के कोयलादेवा में करीब चार लाख की चोरी, वेंटिलेटर तोड़ घर में घुसे चोर

गोपालगंज. फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा गांव में सोमवार की रात बिजली कटने के दौरान अज्ञात चोरों के द्वारा घर में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है.

गोपालगंज. फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा गांव में सोमवार की रात बिजली कटने के दौरान अज्ञात चोरों के द्वारा घर में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है. चोरों ने अख्तर अली के घर को निशाना बनाते हुए करीब चार लाख रुपये मूल्य के जेवरात, एटीएम कार्ड और पासबुक की चोरी कर ली. बताया जा रहा है कि ये सभी गहने उनकी बेटियों की शादी के लिए रखे गये थे. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रात में बारिश और बिजली नहीं रहने का फायदा उठाकर चोर वेंटिलेटर के रास्ते घर में दाखिल हुए. इसके बाद उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर रखीं अलमारियों को खंगाल डाला और कीमती सामान लेकर फरार हो गये. सुबह जब परिवार के सदस्य पुराने घर से नये घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गये. परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गये. पीड़िता तरन्नुम खातून ने बताया कि उनकी और उनकी बड़ी बहन की शादी के लिए रखे सभी गहने चोर ले गये. उन्होंने बताया कि उनकी शादी बकरीद के बाद तय थी, लेकिन इस घटना से पूरा परिवार सदमे में हैं. वहीं, अख्तर अली के चाचा मुमताज अली ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए कहा कि चोर सीधे उसी कमरे में पहुंचे, जहां अलमारियां रखी थीं, जिससे लगता है कि पहले से रेकी की गयी थी. सूचना मिलते ही डायल 112 और फुलवरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. फुलवरिया थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने जल्द खुलासा करने का भरोसा दिलाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH RAJ

MANISH RAJ is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >