महायज्ञ में जुट रही श्रद्धालुओं की भीड़

बैकुंठपुर . प्रखंड के सफियाबाद स्थित हनुमान मंदिर स्थित आयोजित विराट श्री मारूती नंदन महायज्ञ का भव्य नजारा देखने श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है. रामलीला, रासलीला प्रवचन अयोध्या व बनारस की मंडली द्वारा हो रही है. यज्ञ के मुख्य यजमान शंभुनाथ सिंह है. परम पूज्य संत श्री नृत्य गोपाल दास जी व जगदीश दास […]

बैकुंठपुर . प्रखंड के सफियाबाद स्थित हनुमान मंदिर स्थित आयोजित विराट श्री मारूती नंदन महायज्ञ का भव्य नजारा देखने श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है. रामलीला, रासलीला प्रवचन अयोध्या व बनारस की मंडली द्वारा हो रही है. यज्ञ के मुख्य यजमान शंभुनाथ सिंह है. परम पूज्य संत श्री नृत्य गोपाल दास जी व जगदीश दास जी की देखरेख में यज्ञ हो रहा है. मेला, झूला, खिलौना, खेल तमाशा की भरमार है. गांव के विजय सिंह, सत्येंद्र सिंह, अशोक तिवारी, बाबर अली आदि का सराहनीय योगदान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >