24 घंटे में 22 आरोपित गिरफ्तार, भेजे गये जेल

गोपालगंज. जिले की पुलिस ने विगत 24 घंटे के अंदर अलग-अलग थानों में चलाये गये अभियान के तहत कुल 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

गोपालगंज. जिले की पुलिस ने विगत 24 घंटे के अंदर अलग-अलग थानों में चलाये गये अभियान के तहत कुल 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इनमें महिला समेत कई शराब कारोबारी, शराब सेवन के आरोपित और अन्य मामलों के अभियुक्त शामिल हैं. भोरे थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एक महिला को गिरफ्तार किया. वहीं विजयीपुर थाना क्षेत्र से शराब से जुड़े मामलों में विकास यादव, मोहन मंडल और एस गोंड को दबोचा गया. इसके अलावा गुड्डू राम और लवकुश कुशवाहा को शराब सेवन के आरोप में पकड़ा गया. उचकागांव थाना क्षेत्र से अभिषेक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुचायकोट थाना पुलिस ने शराब सेवन करते हुए सतेंद्र गोस्वामी, अभिराज और अखिल आनंद को पकड़ा गया. मीरगंज थाना क्षेत्र में गोलू यादव समेत तीन लोगों विशाल कुमार, सुमित कुमार और अरविंद सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया. इसी तरह मांझा, विशम्भरपुर, यादोपुर, सिधवलिया, नगर और कटेया थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया. कटेया थाना क्षेत्र से भगदी कोहार को भी बीएनएस की विभिन्न धाराओं में पकड़ा गया. पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों और शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

GOVIND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >