जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 17 अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गये जेल

गोपालगंज. विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष माहौल में कराने और जिले में विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए गोपालगंज पुलिस लगातार अभियान चला रही है.

गोपालगंज. विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष माहौल में कराने और जिले में विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए गोपालगंज पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में विगत 24 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. भोरे थाना पुलिस ने लामीचौर गांव से हृदयानंद साह और बुलेट साह को गिरफ्तार किया. वहीं विजयीपुर पुलिस ने पिपरा गांव के रामसूरत राम को हिरासत में लिया. गोपालपुर थाना क्षेत्र में निषेध अधिनियम के तहत निमुईया गांव के खेसाड़ी गोंड़ को गिरफ्तार किया गया. महम्मदपुर थाना पुलिस ने पासाघाट के अनिल दास को शराब से जुड़े मामले में पकड़ा. विशंभरपुर थाना क्षेत्र में अंजय कुमार यादव को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जबकि मोहम्मद राजा अंसारी को मद्य निषेध अधिनियम के उल्लंघन में पकड़ा गया. फुलवरिया थाना पुलिस ने पुराने मामले में बनियाछापर के सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया. कुचायकोट थाना पुलिस ने पप्पू राम, मुन्नी कुमार और अंकित राम को हिरासत में लिया. कटेया थाना पुलिस ने राहुल गुप्ता, नीरज बैठा और मनु चौधरी को गिरफ्तार किया. वहीं थावे थाना पुलिस ने तुलसी कुमार को और श्रीपुर थाना पुलिस ने भीम सागर को निषेध कानून उल्लंघन के आरोप में जेल भेज दिया. एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि अपराध और शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOVIND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >