शादी के 25 साल बाद भी संतान नहीं होने पर पति ने किया ये काम, न्याय के लिए पत्नी ने लगायी गुहार

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में शादी के 25 साल बाद भी बच्चा नहीं जनने पर पतिद्वारा पत्नी को प्रताड़ित करनेके बाद दूसरी शादी रचा लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मामला बैकुंठपुर थाने के गोरौली गांव की महिला की है. सुमंती देवी ने आरोप लगाया कि शादी 25 साल पहले सीवान के […]

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में शादी के 25 साल बाद भी बच्चा नहीं जनने पर पतिद्वारा पत्नी को प्रताड़ित करनेके बाद दूसरी शादी रचा लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मामला बैकुंठपुर थाने के गोरौली गांव की महिला की है. सुमंती देवी ने आरोप लगाया कि शादी 25 साल पहले सीवान के बसंतपुर थाने के पड़ौली गांव निवासी विजय रावत के साथ हुई थी. शादी के बाद दोनों के बीच कोई संतान नहीं हुआ. जिसके बाद प्रताड़ित कर पति ने महिला को घर से निकाल दिया और दूसरी शादी रचा ली.

इस मामले को लेकर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में पति सहित ससुराल के अन्य लोगों के विरुद्ध मुकदमा दायर करपीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >