रैंकिंग में उचकागांव समेत तीन स्वास्थ्य केंद्र आगे

गोपालगंज : सरकारी अस्पतालों की रैंकिंग का काम शुरू हो गया है. पीएचसी से लेकर सीएचसी, रेफरल, अनुमंडल और सदर अस्पताल की रैंकिंग हो रही है. अबतक की रैंकिंग में सबसे आगे उचकागांव, कुचायकोट और सिधवलिया सीएचसी हैं. जिला स्तर पर रैंकिंग का काम पूरा होने पर अंतर जिला की टीम रैंकिंग करेगी. इसके बाद […]

गोपालगंज : सरकारी अस्पतालों की रैंकिंग का काम शुरू हो गया है. पीएचसी से लेकर सीएचसी, रेफरल, अनुमंडल और सदर अस्पताल की रैंकिंग हो रही है. अबतक की रैंकिंग में सबसे आगे उचकागांव, कुचायकोट और सिधवलिया सीएचसी हैं. जिला स्तर पर रैंकिंग का काम पूरा होने पर अंतर जिला की टीम रैंकिंग करेगी. इसके बाद राज्यस्तरीय टीम रैंकिंग के लिए दिसंबर में पहुंचेगी.

टॉप थ्री रैंक में आनेवाले अस्पतालों को प्रोत्साहन के रूप में नकद राशि और अधिक साधन सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी.एसीएमओ सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ पीएन राम ने बताया कि जिस अस्पताल की सेवाएं अच्छी होंगी उन्हें और अधिक सुविधाएं एवं प्रोत्साहन के तौर पर राशि दी जायेगी.
रैंकिंग में मुख्य रूप से गर्भवती महिला की जांच, प्रसव पूर्व गर्भवती की सेवा, संस्थागत प्रसव कराना, टीकाकरण अभियान का लक्ष्य, ओपीडी में मरीजों की संख्या, टीबी मरीजों की पहचान, टीबी मरीजों का संपूर्ण इलाज, कालाजार के मरीजों की पहचान, आशा वर्कर का भुगतान, एसएनसीयू की रिपोर्टिंग, गर्भ निरोधक सामग्री वितरण, कायाकल्प कार्यक्रम की स्कोरिंग, इ-औषधि का डाटा, पोर्टल पर गुणवत्ता के साथ रिपोर्टिंग आदि शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >