गोपालगंज को दो स्वर्ण सहित मिले पांच मेडल

भोरे : पटना के दानापुर में आयोजित सीनियर राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में गोपालगंज के पहलवानों ने अपना परचम लहराया है. पहलवानों ने जिले को दो स्वर्ण सहित कुल पांच मेडल दिलाये हैं. कुश्ती रैंकिंग में बिहार में गोपालगंज तीसरे पायदान पर आ गया है. वहीं गोपालगंज के दो पहलवानों का चयन राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के […]

भोरे : पटना के दानापुर में आयोजित सीनियर राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में गोपालगंज के पहलवानों ने अपना परचम लहराया है. पहलवानों ने जिले को दो स्वर्ण सहित कुल पांच मेडल दिलाये हैं. कुश्ती रैंकिंग में बिहार में गोपालगंज तीसरे पायदान पर आ गया है.

वहीं गोपालगंज के दो पहलवानों का चयन राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया गया है. बता दें कि गोपालगंज जिला कुश्ती संघ के महासचिव रामपूजन सहनी के नेतृत्व में पांच पहलवानों की टीम दानापुर गयी थी, जहां 57 किग्रा फ्री स्टाइल कुश्ती में भोरे के कुआडीडीह के पहलवान दीपक कुमार सहनी ने फाइनल में पटना के दीपक कुमार को हराते हुए गोल्ड मेडल जीता.
वहीं 70 किग्रा फ्री स्टाइल में विजयीपुर प्रखंड के सुमेरपुर के पहलवान सिकंदर यादव ने फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर गोल्ड मेडल जीता. दोनों पहलवानों का चयन पंजाब के जालंधर में 28 नवंबर से होनेवाली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया गया.
वहीं 60 किग्रा वजन के ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में विजयीपुर प्रखंड के सुमेरपुर गांव के रोहित गोंड ने रजत पदक, 67 किग्रा में फुलवरिया प्रखंड के खलवागांव के कांस्य पदक और 63 किग्रा में विजयीपुर के संदीप यादव ने कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >