बादलों के साथ कोहरे ने जमाया कब्जा, कराया ठंड का एहसास

गोपालगंज : मौसम दिन-प्रतिदिन अपना तेवर बदल रहा है. बादलों के कब्‍जे में ‘सारा आकाश’ पिछले दो दिनों से था. सोमवार की सुबह कोहरे ने बादलों का साथ दिया. हवाओं के 13.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने से ठंड का एहसास लोगों को हुआ. मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन पांडेय की मानें तो अगले […]

गोपालगंज : मौसम दिन-प्रतिदिन अपना तेवर बदल रहा है. बादलों के कब्‍जे में ‘सारा आकाश’ पिछले दो दिनों से था. सोमवार की सुबह कोहरे ने बादलों का साथ दिया.

हवाओं के 13.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने से ठंड का एहसास लोगों को हुआ. मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन पांडेय की मानें तो अगले तीन दिनों तक बादलों की सघनता और होती जायेगी, वहीं वातावरण से पर्याप्त नमी मिली तो बादल बूंदाबांदी भी करा सकते हैं. मौसम का यह रुख होने के बाद ठंड का असर उत्तर बिहार में देखने को मिल सकता है.
आज का तापमान डिग्री सेल्सियस
अधिकतम 29.9
न्यूनतम 20.8
आर्द्रता 82 %
हवा दक्षिण पश्चिमी-13.5 किमी प्रति घंटे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >