ढोढ़वलिया में लू लगने से 13 वर्षीया किशोरी की मौत, कक्षा चार की थी छात्रा

कुचायकोट. प्रखंड के ढोढ़वलिया गांव की छात्रा की लू लगने से मौत हो गयी. वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढोढवलिया की कक्षा चार की छात्रा थी. सूचना मिलने पर विद्यालय में शोकसभा आयोजित कर मृत छात्रा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया.

कुचायकोट. प्रखंड के ढोढ़वलिया गांव की छात्रा की लू लगने से मौत हो गयी. वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढोढवलिया की कक्षा चार की छात्रा थी. सूचना मिलने पर विद्यालय में शोकसभा आयोजित कर मृत छात्रा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. मृत छात्रा नागेंद्र पांडेय की 13 वर्षीया पुत्री चुलबुली कुमारी थी. परिजनों ने बताया कि विद्यालय से आने के बाद वह आम के बगीचे में आम बीनने चली गयी थी, जहां उसको लू लग गया. घर आने के बाद चुलबुली को कै, दस्त होने लगे. परिवार में केवल दो बहनें और एक छोटा भाई ही थे. अगले दिन गुरुवार को उसकी दो बहनें पढ़ने विद्यालय चली गयी जबकि उसके पिता खाना खिलाने के बाद मजदूरी करने चले गये. विद्यालय से छुट्टी होने के बाद जब दोनों बहनें घर पहुंचीं, तो चुलबुली सोई हुई थी. जगाने पर पता चला कि उसकी मृत्यु हो चुकी है. चुलबुली की मां का देहांत बहुत पहले ही हो गया था और परिवार पिता की मजदूरी पर ही चलता था. पिता घर से रोज सुबह मजदूरी करने निकल जाते थे. विद्यालय के शिक्षक विजय शंकर प्रधान ने बताया कि चुलबुली कक्षा 4 की छात्रा थी तथा वह पढ़ने में काफी होनहार थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar abhay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >