शादी के दौरान वर-वधू पक्ष में जमकर हुई मारपीट

बिहिया : नगर स्थित महथिन मंदिर में बुधवार को हो रही शादी के दौरान वर व वधु पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई जिसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. जख्मी लोगों में शामिल रोहतास जिला के सूर्यपुरा निवासी रंजीत कुमार तुरहा व रवि कुमार तुरहा, बक्सर जिला के ब्रहम्पुर निवासी संतोष कुमार और […]

बिहिया : नगर स्थित महथिन मंदिर में बुधवार को हो रही शादी के दौरान वर व वधु पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई जिसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. जख्मी लोगों में शामिल रोहतास जिला के सूर्यपुरा निवासी रंजीत कुमार तुरहा व रवि कुमार तुरहा, बक्सर जिला के ब्रहम्पुर निवासी संतोष कुमार और बक्सर जिला के हीं सेमरी निवासी हरिशंकर कुमार का बिहिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज कराया गया.

जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के कोलकाता की रहने वाली दो सगी बहनों की शादी बक्सर जिला के डुमरांव के रहने वाले युवक और रोहतास जिला के रहने वाले एक युवक से महथिन मंदिर में हो रही थी.
शादी की सभी रस्में निभायी जा रही थी. वधू पक्ष के लोगों का आरोप है कि शादी में वर पक्ष का एक युवक शराब के नशे में धूत होकर वधू पक्ष की महिलाओं से छेड़खानी कर रहा था जिसका विरोध करने पर हंगामा व मारपीट शुरू हो गयी. घटना को लेकर शादी की रस्में ठप पड़ गयी तथा मामले की जानकारी पाकर मंदिर में पुलिस पहुंच गयी. दोनों हीं पक्षों के लोग देर शाम तक थाने में जमे हुए थे. थानाध्यक्ष मो. शहूद अख्तर अंसारी ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >