कोन्हवा मोड़ से कार से शराब बरामद

गोपालगंज : यूपी से तस्करी कर जादोपुर थाना के ख्वाजेपुर में ले जा रहे शराब की खेप को उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने जब्त किया है. एक वैगनआर में 15 कॉटन यूपी की बंटी-बबली को बरामद किया गया. उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर रंजन प्रसाद ने बताया कि दिल्ली नंबर की वैगनआर से दो तस्कर शराब […]

गोपालगंज : यूपी से तस्करी कर जादोपुर थाना के ख्वाजेपुर में ले जा रहे शराब की खेप को उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने जब्त किया है. एक वैगनआर में 15 कॉटन यूपी की बंटी-बबली को बरामद किया गया. उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर रंजन प्रसाद ने बताया कि दिल्ली नंबर की वैगनआर से दो तस्कर शराब की खेप लेकर आ रहे थे.
इसकी सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार, राजेश कुमार की टीम ने शराब की खेप को कोन्हवा मोड़ के पास से जब्त कर लिया. दोनो तस्करों की गिरफ्तारी से ख्वाजेपुर में शराब कारोबार के कनेक्शन का खुलासा हुआया है. इससे पहले भी एसडीओ वर्षा सिंह के नेत‍ृत्व में अधिकारियों की टीम ने वहां शराब कारोबार का खुलासा किया था. अधिकारी दोनों तस्करों का नाम बताने से कतरा रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >