सिधवलिया : चुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने के लिए भोजपुरी स्टार पवन सिंह गोपालगंज के सिधवलिया में पहुंचे. उन्होंने शाहपुर फार्म हाउस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा तभी प्रकट होगी जब पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अपने गांव वाले बूथ को जीतता है.
बूथ जीतने को कार्यकर्ता करें मेहनत : पवन सिंह
सिधवलिया : चुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने के लिए भोजपुरी स्टार पवन सिंह गोपालगंज के सिधवलिया में पहुंचे. उन्होंने शाहपुर फार्म हाउस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा तभी प्रकट होगी जब पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अपने […]

इसके लिए उन्हें जीतोड़ मेहनत करने की जरूरत है, तभी कार्यकर्ता का मान-सम्मान बढ़ेगा. बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बैकुंठपुर के विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने और एनडीए प्रत्याशी डॉ आलोक कुमार सुमन को जिताने का संकल्प लेना होगा.
मौके पर जदयू के सचेतक सह हथुआ के विधायक रामसेवक सिंह, विधान पार्षद आदित्य नाथ पांडेय, पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल, जिला महामंत्री रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी, मार्कंडेय राय शर्मा, मंटू गिरि, अमरेश राय, तेजेश्वर मिश्रा, शुभ नारायण सिंह, कन्हैया सिंह मौजूद थे.