खेलने के दौरान बच्चे कीे गर्दन में घोंपा चाकू, हालत गंभीर

फुलवरिया : फुलवरिया थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में खेलने के दौरान हुए विवाद में किशोर ने एक बच्चे पर सब्जी काटनेवाले चाकू से हमला कर दिया. चाकू सात वर्षीय बच्चे के गर्दन की नली में फंसा है, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. फुलवरिया रेफरल अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद […]

फुलवरिया : फुलवरिया थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में खेलने के दौरान हुए विवाद में किशोर ने एक बच्चे पर सब्जी काटनेवाले चाकू से हमला कर दिया. चाकू सात वर्षीय बच्चे के गर्दन की नली में फंसा है, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
फुलवरिया रेफरल अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ऑपरेशन के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है . परिजनों ने बताया कि संग्रामपुर गांव के रमजान मियां का 12 वर्षीय पुत्र गोलू अंसारी अपने ननिहाल काजीपुर गांव में शेख नुरैन के घर काफी दिनों से रहता था.
रविवार को काजीपुर गांव निवासी नरेश साह के पुत्र मनीष कुमार के साथ खेल रहा था. खेल-खेल में ही दोनों बच्चे आपस में विवाद कर लिए और गुस्से में आकर गोलू ने मनीष कुमार के गले में चाकू घोंप दिया.
चाकू लगने से मनीष कुमार बेहोश हो गया. साथ में खेल रहे और बच्चों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी. परिजन बेहोशी की हालत में मनीष को इलाज के लिए फुलवरिया रेफरल अस्पताल पहुंचे, वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. डॉक्टरों ने बच्चे की हालत नाजुक बतायी है. समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार के द्वारा थाने में लिखित शिकायत नहीं की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >