फुलवरिया : इंद्रभानचक गांव स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीरुद्र महायज्ञ के साथ-साथ शिवलिंग एवं श्री हनुमत प्राणप्रतिष्ठा के लिए मंगलवार को कलशयात्रा निकाली गयी. यज्ञाचार्य काशी से पहुंचे डॉ प्रभाकर त्रिपाठी जी महाराज एवं उपाचार्य शैलेंद्र तिवारी जी महाराज की देख-रेख में 5100 कन्याओं ने कलशयात्रा निकाली.
कलशयात्रा शुक्रवलिया, लाढपुर, बथुआ बाजार, छतु बथुआ, फुलवरिया होते हुए माड़ीपुर गांव स्थित प्राचीन शिव पोखर पहुंचा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरा गया. उसके बाद भागवत परसा, दुबवलिया, देवान परसा होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचा.
कलशयात्र में गाजे-बाजे के साथ हाथी-घोड़े भी शामिल रहे. आधा दर्जन से अधिक मनमोहक झांकी सजायी गयी थीं. मुख्य यजमान डॉ संजय मिश्र, डॉ लक्ष्मीकांत मिश्र, नितेश पांडेय, सत्यम शर्मा, रितेश तिवारी, पप्पू सिंह, हृदयानंद मिश्र, शैलेश तिवारी, नितेश शर्मा तथा अशोक शर्मा ने बताया कि यह महायज्ञ नौ दिनों तक चलेगा.
संत शिरोमणि श्री श्री 1008 श्री विशंभर दास जी महाराज व काशी से पहुंची रामाजी शास्त्री के अलावा भोजपुरी कलाकार नागेंद्र उजाला के साथ अनुराधा तिवारी श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से मंत्रमुग्ध करेंगे. फुलवरिया थानाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय, एएसआइ एके राय, श्रीपुर ओपी अध्यक्ष मनोज सिंह, सोमेश्वर तिवारी आ द शामिल थे.
