महम्मदपुर : पेंशन के 28 हजार रुपये लूटे

कार में आये बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम महम्मदपुर : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से पेंशन के रुपये निकालकर लौट रहे िरटायर्ड िशक्षक से बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर 28 हजार रुपये लूट लिये. भीमपुरवां निवासी रामचंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि बैंक से रुपये निकालने के बाद कार में सवार बदमाशों ने […]

कार में आये बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

महम्मदपुर : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से पेंशन के रुपये निकालकर लौट रहे िरटायर्ड िशक्षक से बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर 28 हजार रुपये लूट लिये. भीमपुरवां निवासी रामचंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि बैंक से रुपये निकालने के बाद कार में सवार बदमाशों ने प्रणाम करते हुए झांसे में लेकर वाहन में बैठा लिया और बढ़ेया की तरफ ले जाकर रुपये लूट लिये.
विरोध करने पर मारपीट की गयी और आंख पर काली पट्टी बांध दी गयी. वारदात को अंजाम देने के बाद महम्मदपुर ओवरब्रिज पर लाकर फेंक दिया गया. आसपास के लोगों की मदद से थाने में पहुंचकर पीड़ित ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने बताया कि बैंक और महम्मदपुर में लगे सीसीटीवी की मदद से अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >