आठवीं के छात्र का अपहरण कर मांगी एक करोड़ की फिरौती

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिला में एक बार फिर अपराधियों पे पुलिस को खुली चुनौती दी है. जिला के बैकुंठपुर क्षेत्र के बनौरा गांव से अपराधियों 14 वर्षीय छात्र को अपराधियों ने अगवा कर लिया है. छात्र को अगवा करने के बाद परिजनों से फिरौती के रूप में एक करोड़ रुपये मांगी गयी है. […]

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिला में एक बार फिर अपराधियों पे पुलिस को खुली चुनौती दी है. जिला के बैकुंठपुर क्षेत्र के बनौरा गांव से अपराधियों 14 वर्षीय छात्र को अपराधियों ने अगवा कर लिया है. छात्र को अगवा करने के बाद परिजनों से फिरौती के रूप में एक करोड़ रुपये मांगी गयी है. फिरौती की रकम नहीं देने पर अपराधियों ने फोन कर अंजाम भुगतने की धमकी दी है. अपहरण की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी है. वहीं, परिजनों में दहशत व्याप्त हो गया है. अपहृत कुणाल कुमार उर्फ भोलू कुमार कक्षा आठवीं का में पढ़ता है. इसके पिता दिलीप सिंह अपने भाई के साथ मध्यप्रदेश में कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं.

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. वहीं पुलिस की अलग-अलग दो टीमें अपहृत छात्र की बरामदगी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. पूर्व विधायक सह जदयू के प्रदेश महासचिव मंजीत सिंह के साथ परिजनों ने एसपी राशिद जमां से मिल कर छात्र की सकुशल बरामदगी करने की मांग की है. परिजनों के अनुसार, बीते 27 जनवरी की सुबह भोलू घर से गायब हो गया जो देर शाम तक जब वापस नहीं लौटा.

खोजबीन करने के बाद पिता ने 28 जनवरी की सुबह बैकुंठपुर थाने में लिखित आवेदन देते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी. लेकिन, 28 जनवरी की रात ही दो अलग-अलग मोबाइल नंबर से भोलू के घर पर फोन आया और अपराधियों ने एक करोड़ रुपये फिरौती के रूप में मांग की. एसपी राशिद जमां ने कहा कि मामले में पुलिस छापेमारी कर रही है. एएसपी विनय तिवारी के नेतृत्व में एसआइटी टीम का गठन किया गया है. जल्द ही छात्र को बरामद कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >