पतंग लूटने में करेंट से किशोर की गयी जान

मीरगंज : मरछिया देवी चौक पर पतंग उड़ाने के दौरान करेंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गयी. वह घर से जुड़ी दुकान की छत से लगे टीन पर गिरी पतंग उठाने गया था. मृतक किशोर मित्तल कुमार सोनी (13 वर्ष) अर्जुन प्रसाद सोनी का पुत्र है, जो शहर के एक पब्लिक […]

मीरगंज : मरछिया देवी चौक पर पतंग उड़ाने के दौरान करेंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गयी. वह घर से जुड़ी दुकान की छत से लगे टीन पर गिरी पतंग उठाने गया था. मृतक किशोर मित्तल कुमार सोनी (13 वर्ष) अर्जुन प्रसाद सोनी का पुत्र है, जो शहर के एक पब्लिक स्कूल में सातवें वर्ग का छात्र था. परिजनों ने बताया कि मित्तल घर के बाहर खेल रहा था. इसी बीच एक कटी हुई पतंग उड़कर टीन पर गिरी, जिसे उठाने के लिए मित्तल दौड़ कर छत पर गया व टीन पर चढ़ने लगा. इसी दौरान टीन टूट कर बिजली के तार में फंस गया व उसमें करेंट प्रवाहित होने लगा, जिसकी चपेट में आने से मित्तल अचेत हो गया.

आनन-फानन में देवेंद्र कुमार, आशुतोष सोनी, रमन सोनी, रोहित कुमार, शंकर प्रसाद, शेषनाथ सोनी, ज्वाला कुमार, वार्ड पार्षद सतेंद्र कुमार आदि परिजन व स्थानीय लोग नजदीक के अस्पताल में दिखाये व बाद में गोपालगंज अस्पताल में ले गये, जहां प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दी.

परिजनों में मचा कोहराम : मित्तल की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. जो जहां है बेसुध पड़ा हुआ है. दो भाई व एक बहन के बीच का मित्तल बहुत ही प्यारा व मिलनसार बच्चा था. उसे सभी प्यार-दुलार करते थे. उसके अचानक-से चले जाने से एक तरफ मां रंजू देवी दहाड़ें मार कर रो रहीं हैं तो दूसरी ओर पिता अर्जुन का भी रो-रो कर बुरा हाल है. बहन विनीता व भाई आशुतोष भी बेसुध पड़े हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >