डॉक्टर भाइयों के घर हुई डकैती में मिले अहम सुराग

गोपालगंज : डॉ आलोक कुमार सुमन के घर हुई डकैती के मामले में एसआईटी को अहम सुराग हाथ लगे हैं. एसआईटी संदेह के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. अबतक की जांच में एसआईटी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वारदात में संलिप्त डकैत बाहर के रहनेवाले थे. […]

गोपालगंज : डॉ आलोक कुमार सुमन के घर हुई डकैती के मामले में एसआईटी को अहम सुराग हाथ लगे हैं. एसआईटी संदेह के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. अबतक की जांच में एसआईटी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वारदात में संलिप्त डकैत बाहर के रहनेवाले थे. मुजफ्फरपुर, पटना व गया समेत अन्य जगहों पर डॉक्टर के घर हुई डकैती की वारदात से जोड़कर एसआईटी जांच कर रही है. एसआईटी की मानें तो लाइनर का काम लोकल अपराधी ने किया था.

पुलिस को अबतक की कार्रवाई में वारदात में शामिल डकैतों का हथियार व लूटे गये माल का सुराग नहीं मिला है. एसआईटी सूत्रों की माने तो आभूषण को डकैती ने किसी सोना-चांदी के दुकानदार के हाथों बेची है. हिरासत में लिए गये तीनों संदिग्ध युवक कौन है, पुलिस इसके बारे में कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है. नगर इंस्पेक्टर रवि कुमार ने कहा कि मामले में एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही है. डकैतों की गिरफ्तारी होने के बाद मामले का खुलासा किया जायेगा.

छह जून की रात में हुई थी डकैती : शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आलोक कुमार सुमन व सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमर कुमार के घर छह जून की रात हथियार से लैस 10-12 डकैतों ने बंधक बनाकर छह लाख नकदी समेत करीब 30 लाख की संपत्ति लूट ली थी. डकैती कांड में गठित एसआईटी के कार्रवाई की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक राशिद जमां खुद कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >