जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया बेरहमी से पिटाई किये जाने का आरोप

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज स्थित चनावे जेल में बंद 35 वर्षीय विचाराधीन कैदी की पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है. घायल कैदी को ईलाज के दौरान सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गयी. जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत के बाद सदर […]

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज स्थित चनावे जेल में बंद 35 वर्षीय विचाराधीन कैदी की पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है. घायल कैदी को ईलाज के दौरान सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गयी. जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत के बाद सदर अस्पताल में कैदी वार्ड के पास परिजनों ने जम कर हंगामा कर रहे हैं. परिजनों ने जेल प्रशासन पर बेरहमी से कैदी की पिटाई किये जाने का आरोप लगाया. साथ ही अस्पताल में लापरवाही से इलाज किये जाने का आरोप लगाया.

जानकारी के मुताबिक, मृत कैदी का नाम कुंदन साह है. वह गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के बाबू विशुनपुर गांव का रहनेवाला था.परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या करने का आरोप लगाया है. सदर अस्पताल में कैदी वार्ड के पास हंगामा कर रहे हैं. साथ ही जिलाधिकारी और आरक्षी अधीक्षक को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं.

दरअसल, जादोपुर पुलिस ने 13 जून को देशी कट्टा मिलने के आरोप में कुंदन को गिरफ्तार किया था. कुंदन की भाभी प्रभावती देवी पर ही फर्जी तरीके से हथियार पुलिस को देकर फंसाने का आरोप लगाये जाने की बात कही जा रही थी. बहरहाल, घटना के बाद स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >