गोपालगंज : महफूज को दिल्ली ले गयी एनआईए की टीम, एक कमरे में सवा घंटे तक हुई पूछताछ

गोपालगंज : एनआईए की टीम गुरुवार की आधी रात गोपालगंज पहुंची और पुलिस हिरासत में रखे गये लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शेख अब्दुल नईम उर्फ सोहैल खान के करीबी महफूज आलम को लेकर दिल्ली लौट गयी. इससे पहले नगर थाने के एक कमरे में सवा घंटे तक उससे पूछताछ की गयी. लश्कर के माॅड्यूल स्लीपर सेल […]

गोपालगंज : एनआईए की टीम गुरुवार की आधी रात गोपालगंज पहुंची और पुलिस हिरासत में रखे गये लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शेख अब्दुल नईम उर्फ सोहैल खान के करीबी महफूज आलम को लेकर दिल्ली लौट गयी. इससे पहले नगर थाने के एक कमरे में सवा घंटे तक उससे पूछताछ की गयी.

लश्कर के माॅड्यूल स्लीपर सेल से उसके जुड़े होने की बात सामने आयी है. गत बुधवार को एनआईए के अधिकारियों के निर्देश पर नगर थाने की पुलिस ने शहर के वार्ड नंबर 25 खजुरबानी मुहल्ला के रहनेवाले महफूज आलम को हिरासत में लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >