किसान के खाते से 10 हजार उड़ाये, साइबर अपराधियों के खिलाफ शिकायत हुई दर्ज

गोपालगंज. जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले किसान जोगिंदर कुमार के बैंक खाते से 10 हजार रुपये की अनधिकृत निकासी होने का मामला सामने आया है.

गोपालगंज. जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले किसान जोगिंदर कुमार के बैंक खाते से 10 हजार रुपये की अनधिकृत निकासी होने का मामला सामने आया है. बीते मंगलवार को जोगिंदर कुमार के मोबाइल पर उनके खाते से दस हजार रुपये की ट्रांजैक्शन की सूचना और ओटीपी भेजा गया. साइबर अपराधियों ने उनसे ओटीपी मांगकर अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया और इसके बाद मोबाइल बंद कर दिया. इस घटना से जोगिंदर कुमार सकते में आ गये. उन्होंने तुरंत साइबर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर अपराधियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की. साइबर थाने के अधिकारियों ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है और तकनीकी माध्यमों से अपराधियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने आम जनता को चेतावनी दी है कि कभी भी ओटीपी या बैंक विवरण किसी अनजान व्यक्ति को न बताएं, ताकि ऐसे धोखाधड़ी और साइबर अपराध से बचा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOVIND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >