Gopal Mandal: स्कूल की बाउंड्री तोड़े जाने पर आग-बबूला हुए विधायक गोपाल मंडल, DM को दी चुनौती!

Gopal Mandal: भागलपुर में डीएम के आदेश पर ममलखा स्थित उच्च विद्यालय के मैदान की बाउंड्री तोड़ी जा रही थी, तभी जदयू विधायक गोपाल मंडल मौके पर पहुंचे और इसका विरोध करने लगे. बाउंड्री तोड़े जाने पर वह आग बबूला हो गए. उन्होंने कहा कि मैं अफसर की तानाशाही नहीं सहने वाला हूं, यहां पर खेल का मैदान बनेगा. कोई मवेशी अस्पताल नहीं बनने दूंगा. पढ़ें पूरी खबर…

Gopal Mandal: भागलपुर के गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल हमेशा चर्चा में रहते हैं. अब जिले के ममलखा स्थित उच्च विद्यालय के मैदान की बाउंड्री तोड़े जाने पर जदयू विधायक गोपाल मंडल भड़क गए. दरअसल, यहां पहले से खेल का मैदान है, लेकिन डीएम के आदेश पर यहां मवेशियों के अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है. अब गुस्साए विधायक ने काम रूकवा दिया है. विधायक ने कहा, “जो भी गड़बड़ी हो रही है वो सांसद अजय मंडल और कहलगांव विधायक पवन यादव के कहने पर हो रही है. आज के समय में अफसर तानाशाह हो गए हैं. उनपर नकेस कसना बहुत जरूरी है. मैं, 5 साल के लिए आया हूं, लेकिन अफसर 60 साल के लिए आते हैं. उन्हें संयम से जनता के लिए काम करना चाहिए.”

मवेशी अस्पताल का होना है विस्तारीकरण

ममलखा उच्च विद्यालय के ग्राउंड को लेकर डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि इस मैदान में बड़ा मवेशी अस्पताल बनेगा. इसको लेकर उन्हें 5 एकड़ जमीन की जरूरत है. हालांकि, पहले से ही वहां एक मवेशी अस्पताल संचालित हो रहा था, अब उसका विस्तार करना है. जिसके लिए तीन एकड़ जमीन की और जरूरत पड़ रही थी. इसे लेकर आदेश जारी किया गया और स्कूल की बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया गया. इसी पर गोपालपुर विधायक आग बबूला हो गए. घटनास्थल पर पहुंचकर हंगामा करने लगे. विधायक ने कहा कि मैं अफसर की तानाशाही नहीं सहने वाला हूं, यहां पर खेल का मैदान बनेगा. कोई मवेशी अस्पताल नहीं बनने दूंगा.

“दल बल के साथ धरने पर बैठूंगा”

विधायक गोपाल मंडल ने आगे कहा, “मुलाजिम पर लगाम लगाना जरूरी है. स्थिति ठीक नहीं है. अफसर के तेवर इतने तीखे होते हैं, जो बर्दाश्त से बाहर है. जनता इस तेवर को माफ नहीं करेगी. अफसर आए और विद्यालय का बाउंड्री वॉल तोड़ दिए. यह कहीं से सही नहीं है. बच्चे यहां पर फुटबॉल टूर्नामेंट कराते हैं, मैं भी आता हूं. यहां पर कोई मवेशी अस्पताल नहीं बनने दूंगा. खेल मैदान ही रहेगा. उन्होंने कहा कि फिलहाल काम रोक दिया गया है और अगर फिर से काम शुरू होता है तो मैं अपने दल-बल के साथ वहां धरने पर बैठूंगा.”

ALSO READ: Waqf Bill पर बोलते-बोलते बाप-दादा तक पहुंचे सांसद पप्पू यादव! जमकर हुआ हंगामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >