जयमूर्तिनगर में माल ट्रेन का इंजन फेल. ढाई घंटे बाधित रहा परिचालन

रक्सौल- सीतामढ़ी रेल खण्ड के जयमूर्तिनगर फ्लैग के निकट माल ट्रेन का इंजन फेल होने से दो घंटे तक रेल परिचालन प्रभावित रही.

बनकटवा. रक्सौल- सीतामढ़ी रेल खण्ड के जयमूर्तिनगर फ्लैग के निकट माल ट्रेन का इंजन फेल होने से दो घंटे तक रेल परिचालन प्रभावित हो गयी. इसके कारण बनकटवा प्रखण्ड मुख्यालय से होकर जानेवाली समपार फाटक सीमा सड़क का आवागमन बंद रहने से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं ढाई घंटे परिचालन बंद होने से सबसे ज्यादा प्रभावित पटना जानेवाली इंटरसिटी एक्सप्रेस हुई. मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन रक्सौल से चलकर सीतामढ़ी की तरफ जा रही थी. इस क्रम में जयमूर्तिनगर फ्लैग के निकट ट्रेन का इंजन फेल हो गया, जिसके बाद चालक बार-बार ट्रेन चालू करने का प्रयास करता रहा, लेकिन थोड़ी दूर चलकर रुक जाती थी. 8.50 बजे के बाद टेक्नीशियन से मिले जानकारी के बाद ही ट्रेन चालू करने में सफलता मिली. इस संबंध में घोड़ासहन स्टेशन अधीक्षक रामप्रवेश कुमार ने बताया कि दो घंटे तक रेल परिचालन घोड़ासहन और छौड़ादानो के बीच बाधित रहा, जिसका प्रभाव पटना इंटरसिटी पर ही केवल पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >