Gopalganj: शादी तय होने से आहत युवती ने दी जान, घर में चल रही थी शादी की तैयारी

Gopalganj: बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव में शादी तय होने से आहत होकर एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी.

बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव में शादी तय होने से आहत होकर एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी. युवती के आत्महत्या की खबर जैसे ही परिजनों की लगी तो घर में कोहराम मच गया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

हमीदपुर गांव निवासी मोहन दास की 20 वर्षीया पुत्री छठी कुमारी की कहीं शादी तय हुई थी. घर में शादी की तैयारी चल रही थी. इसी बीच जब इस बात की जानकारी छठी कुमारी को हुई, तो उसने अपने घर में फांसी का फंदा डाल कर अपने आप को समाप्त कर लिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया.

पति बाहर कमाने गया तो पत्नी ने कर ली आत्महत्या

बता दें कि कुछ दिनों पहले भी शहर से ऐसी ही एक घटना सामने आई थी, जहां एक महिला ने अपने पति के बाहर जाकर कमाने से दुखी होकर आत्महत्या कर लिया था.

ये भी पढ़ें: Vande Bharat: औरंगाबाद को मिली वंदे भारत की सौगात, सोननगर जंक्शन से सांसद व विधायक ने दिखायी हरी झंडी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >