VIDEO: झटका मीट की पैरवी, KFC का उद्घाटन! गिरिराज सिंह पर यूजर्स ने लिए मजे

Giriraj Singh Viral Video : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बेगूसराय में KFC उद्घाटन करने के बाद उनके पुराने झटका मीट बयानों को लेकर यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं

बिहार के बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इसमें वह एक KFC आउटलेट का उद्घाटन करते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद कुछ यूजर्स उनके पुराने झटका मीट वाले बयानों का जिक्र कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर KFC आउटलेट के उद्घाटन और उनके पुराने बयानों को जोड़कर सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे भी किए जा रहे हैं.

KFC आउटलेट के उद्घाटन में पहुंचे गिरिराज सिंह

  • दरअसल, बेगूसराय के हर-हर महादेव चौक के पास 17 सितंबर को KFC की नई ब्रांच खोले जाने की जानकारी सामने आई है. इसके उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी पहुंचे. कार्यक्रम के वीडियो में वह आउटलेट का उद्घाटन करते दिखाई दे रहे हैं.
  • कार्यक्रम के दौरान गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में नए प्रतिष्ठान और शोरूम खुलने को शहर के विकास से जोड़कर बात की. उन्होंने कहा कि शहर में लगातार नए कारोबारी प्रतिष्ठान खुल रहे हैं और यह विकास की ओर बढ़ने का संकेत है.
  • कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अब इस पर अलग तरह की चर्चा शुरू हो गई है.

पुराने झटका मीट वाले बयान की दिलाई जा रही याद

  • वीडियो को लेकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स गिरिराज सिंह के पुराने बयानों का जिक्र कर रहे हैं. दरअसल, गिरिराज सिंह पहले बेगूसराय में झटका मीट को लेकर सार्वजनिक तौर पर अपनी राय रख चुके हैं.
  • दिसंबर 2023 में उन्होंने बेगूसराय में लोगों से हलाल की जगह झटका मीट खाने की अपील की थी. उस दौरान उन्होंने झटका मीट को सनातन परंपरा से जोड़ते हुए अपनी बात रखी थी.
  • इसके बाद फरवरी 2024 में गिरिराज सिंह बेगूसराय में गिरिराज अमर झटका मीट नाम की दुकान के उद्घाटन के मौके पर भी पहुंचे थे. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया था कि उन्होंने लोगों को झटका मीट की दुकान खोलने के लिए प्रोत्साहित किया है और आगे भी ऐसी दुकानों के विस्तार की बात कही थी.
  • अक्टूबर 2025 में भी गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में झटका मीट को लेकर बयान दिया था. उन्होंने इसे सनातन परंपरा से जोड़ते हुए कहा था कि वह खुद हलाल मीट नहीं खाते.

ये भी पढ़ें: Video : रात के अंधेरे में आसमान में दिखी जादुई रोशनी, वायरल वीडियो देख क्यों डर रहे लोग!

KFC आउटलेट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा

KFC आउटलेट के उद्घाटन का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उनके पुराने बयानों को याद कर रहे हैं. कई लोग दोनों घटनाओं को साथ रखकर सवाल और टिप्पणियां कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम कुमार

गौतम कुमार वर्तमान में प्रभात खबर से जुड़े पत्रकार और लेखक हैं. वे राजनीति, इतिहास, साहित्य, खेल, कानून, लोक संस्कृति और मनोरंजन जैसे विविध विषयों पर लिखते हैं. इसके साथ-साथ  ट्रेंडिंग, यूटिलिटी और वायरल हो रहे जरूरी विषयों पर भी लेखन करते हैं. रिपोर्टिंग या लेखन के दौरान उनका जोर केवल घटनाओं की जानकारी देने पर नहीं, बल्कि उसके पीछे की पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ और उसके प्रभाव को समझाने पर रहता है.

अपने पत्रकारिता करियर में गौतम कुमार ने RealisticMedia और दैनिक भास्कर जैसे मीडिया संस्थानों के साथ मिलकर 2 साल से अधिक समय तक काम किया है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें डिजिटल कंटेंट लेखन, वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल प्रोडक्शन का अनुभव है.

किताबों, फिल्मों और कहानियों में उनकी विशेष रुचि है. वे मानते हैं कि अच्छी किताब या अच्छी फिल्म मिलने के बाद बाकी दुनिया कुछ देर इंतजार कर सकती है. यही रुचि उनके लेखन में भी दिखाई देती है, जहां वे खबर और घटनाओं के पीछे छिपी कहानी को समझने और पाठकों के सामने उसे सरल और संदर्भपूर्ण तरीके से रखने की कोशिश करते हैं.

गौतम मानते हैं कि किसी विषय पर लोगों की राय और उनका विचार अलग हो सकता है, संभव है नजरिया भी अलग हो, लेकिन सार्थक संवाद की शुरुआत इन्हीं अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने से होती है. इसलिए पाठक अपनी राय, सुझाव और विचार रखने के लिए उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ सकते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >