स्टेशन परिसर से बाइक चोरी करनेवाला युवक गिरफ्तार

रेल पुलिस की टीम ने मंगलवार की देर रात स्टेशन परिसर में बाइक चोरी करनेवाले युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. गिरफ्तार युवक की पहचान चंदौती थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 के रहनेवाले मो हुसैन उर्फ रजा के रूप में की गयी है.

गया. रेल पुलिस की टीम ने मंगलवार की देर रात स्टेशन परिसर में बाइक चोरी करनेवाले युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. गिरफ्तार युवक की पहचान चंदौती थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 के रहनेवाले मो हुसैन उर्फ रजा के रूप में की गयी है. इसकी जानकारी रेल डीएसपी आलोक कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक युवक पर शक हुआ. पुलिस को देखकर युवक भागने लगा. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक के पास से चोरी की बाइक भी बरामद की गयी. गिरफ्तार युवक ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि यह बाइक स्टेशन परिसर से ही चोरी की थी. गिरफ्तार युवक ने बताया कि स्टेशन परिसर में घूम-घूम कर बाइक चोरी करने का काम करता है. रेल निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बक्सर के रहनेवाले अशोक कुमार मिश्र की बाइक चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वह बाइक से गया जंक्शन आये थे. इसी दौरान चोरों ने बाइक की चोरी कर ली थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >