भारतीय सेना के समर्थन में युवाओं ने निकाली रैली

गया कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले स्वयंसेवकों ने कॉलेज के प्राचार्य के संरक्षण में रैली का आयोजन किया गया.

गया. गया कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले स्वयंसेवकों ने कॉलेज के प्राचार्य के संरक्षण में रैली का आयोजन किया गया. कॉलेज के विभिन्न विभागों होते हुए रैली का प्रशासनिक भवन पर पहुंचकर समापन हुआ. जिसमें एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रियंका व डॉ रवि इस रैली का नेतृत्व कर रहे थे. कॉलेज के प्राचार्य प्रो सतीश सिंह चंद्र ने कहा कि भारतीय सेना अपना जान जोखिम डालकर हमारे हिंदुस्तान की रक्षा के लिए तत्पर है. हम एक रैली के माध्यम से उन्हें एक संदेश देने का काम कर रहे हैं कि हम उनके साथ खड़े हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By HARIBANSH KUMAR

HARIBANSH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >