पांच दिनों से लापता युवक राजगीर में मिला

लोगों ने युवक की हत्या की आशंका को लेकर किया था प्रदर्शन

लोगों ने युवक की हत्या की आशंका को लेकर किया था प्रदर्शन

प्रतिनिधि, मानपुर. मुफस्सिल थाने की पुलिस पिछले पांच दिनों से लापता 28 वर्षीय निर्गुण दास की खोज में परेशान थी. लेकिन, पुलिस ने लापता निर्गुण दास को तकनीकी अनुसंधान के दौरान राजगीर से दबोच लिया. पूछताछ में लापता युवक पुलिस को गुमराह करने के ख्याल से तरह-तरह की बातें बना रहा है. फिलहाल, पुलिस ने निर्गुण दास को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार, निर्गुण दास पिछले रविवार की शाम तीन बजे अपनी बाइक से परिवार वालों को परोरिया बाजार जाने की बात कह कर निकला था. लेकिन, वह घर नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल फोन बंद आने लगा. सोमवार की सुबह लापता निर्गुण के घर बगाही कला गांव से पांच किलोमीटर दूर बंधुआ पहाड़ी के खदान से लावारिस हालत में बाइक बरामद हुई. उसके परिजनों ने बाइक की पहचान की, तो उसकी पत्नी रिंकी देवी व पिता रामवृक्ष दास ने पुलिस को बताया कि मेरे बेटे की पुरानी दुश्मनी के कारण हत्या कर खदान में डाल दिया. इसके बाद रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने मंगलवार को एसडीआरएफ टीम बुलाकर खदान की जांच की. इसके साथ ही बुधवार को पटना से गोताखोर बुलाया गया. दिनभर एसडीआरएफ टीम व गोताखोर गहरे पानी में खोजते रहे. लेकिन, कोई सफलता हासिल नहीं हुई. इसके बाद पुलिस को तकनीकी अनुसंधान के दौरान उसका लोकेशन राजगीर मिला और राजगीर पुलिस की मदद से उसे हिरासत में ले लिया गया है.

क्या कहते हैं अपर थानाध्यक्ष

इस मामले में अपर थानाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने बताया कि लापता युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया है. उससे गहन पूछताछ की जा रही है. वह अपनी बातें लगातार बदल रहा है. इससे लगता है कि पड़ोसी को साजिश के तहत फंसाने का प्लान था. उसे न्यायालय में पेश कर आगे की करवाई की जायेगी. क्योंकि, उसकी पत्नी की लिखित तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >