Youth Games : उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे विभिन्न देशों के बौद्ध भिक्षु

Gaya News : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लिए रविवार को पटना में आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए बोधगया से बौद्ध भिक्षुओं का दल शनिवार को सुरक्षित वाहनों से रवाना हुआ.

बोधगया. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लिए रविवार को पटना में आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए बोधगया से बौद्ध भिक्षुओं का दल शनिवार को सुरक्षित वाहनों से रवाना हुआ. बोधगया स्थित विभिन्न देशों के बौद्ध मठों में प्रवास करने वाले 137 भिक्षुओं को उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए बीटीएमसी के माध्यम से भेजा गया है. इनमें थेरोवाद व महायान परंपरा के भिक्षु व लामा शामिल हैं. डीएम सह बीटीएमसी के पदेन अध्यक्ष डॉ त्यागराजन के समन्वय से विभिन्न देशों के बौद्ध भिक्षुओं को उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए पटना रवाना किया गया. इनमें मुख्य रूप से भारत, श्रीलंका, म्यांमार, थाइलैंड, लाओस, तिब्बत व कंबोडिया के बौद्ध भिक्षुओं की ज्यादा संख्या थी. महाबोधि मंदिर के मुख्य भिक्षु चालिंदा, केयर टेकर भिक्खु डॉ दीनानंद, भिक्खु डॉ मनोज, बीटीएमसी की सचिव डॉ महाश्वेता महारथी, सदस्य किरण लामा भी भिक्षुओं के साथ महाबोधि मंदिर के पास से पटना रवाना हुए. उद्घाटन समारोह में भिक्षुओं व लामाओं द्वारा थेरोवाद व महायान परंपरा से सूत्तपाठ किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >