बेलागंज में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

या-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर चाकंद थाना क्षेत्र के हाइस्कूल चाकंद के समीप एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, इससे बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

बेलागंज. गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर चाकंद थाना क्षेत्र के हाइस्कूल चाकंद के समीप एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, इससे बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची चाकंद थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया भेज दिया. मृतक की पहचान गया शहर के माड़नपुर महल्ला निवासी महेंद्र पासवान के पुत्र भोला पासवान के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अवध किशोर सिंह ने बताया मंगलवार के लगभग 10 बजे माड़नपुर निवासी भोला पासवान अपनी मोटरसाइकिल से बेलागंज से गया की ओर जा रहा था. उसी दौरान चाकंद हाइस्कूल के समीप तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ जाने से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया भेज दिया. घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >