दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

गया न्यूज : हादसे में जख्मी दूसरे युवक की हालत नाजुक, एक ही बाइक पर सवार थे चार युवक

गया न्यूज : हादसे में जख्मी दूसरे युवक की हालत नाजुक, एक ही बाइक पर सवार थे चार युवक

गुरुआ.

गुरुआ थाना क्षेत्र के भूरहा पुल के समीप दो बाइकों की सीधा टक्कर में एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी है. उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है. मरने वाले युवक की पहचान रघुनाथखाप पंचायत के नेमा बिगहा गांव के मजदूर कमरेज मांझी के 20 वर्षीय बेटे सचिन मांझी के रूप में हुई है. इस घटना में अमृत पासवान, संदीप मांझी, गोविंद कुमार व ज्योति कुमार गंभीर रूप से घायल हैं. उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि एक बाइक पर सवार होकर चार युवक दुब्बा गांव से लौट रहे थे. इसी दौरान दूसरी बाइक से टक्कर हो गयी. दो बाइकों की जोरदार टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गयी. इस घटना की जानकारी पाकर स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष सरफराज इमाम ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इधर, घायलों में मृतक के सहोदर भाई संदीप मांझी की भी हालत नाजुक बतायी जा रही है. उसके शरीर व चेहरे पर गहरी चोटें हैं. इधर, घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन शव के पास चीत्कार मारकर रोने लगे. देखते ही देखते गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >