एक कट्टा व तीन कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

डेल्हा थाने की पुलिस ने एक कट्टा व तीन कारतूस के साथ डेल्हा थाने के अंदर बैरागी-पावरगंज मुहल्ले के रहनेवाले आयुष कुमार को गिरफ्तार किया है.

गया. डेल्हा थाने की पुलिस ने एक कट्टा व तीन कारतूस के साथ डेल्हा थाने के अंदर बैरागी-पावरगंज मुहल्ले के रहनेवाले आयुष कुमार को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी रविवार को एसएसपी आशीष भारती ने दी. एसएसपी ने बताया है कि डेल्हा थाने की पुलिस को जानकारी मिली कि बैरागी मुहल्ले में कुछ लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए अवैध हथियार के साथ एकत्रित हुए हैं. इसकी सूचना मिलते ही डेल्हा थाने की पुलिस व टेक्निकल सेल के पुलिसकर्मी संबंधित ठिकाने पर छापेमारी की. लेकिन, पुलिस टीम को देख कर चार लोग भागने लगे. पुलिस टीम ने पीछा कर आयुष कुमार को गिरफ्तार किया. उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक कट्टा व तीन कारतूस बरामद किये गये. कड़ी पूछताछ कर वहां से भागनेवाले युवकों की पहचान की गयी और उनकी गिरफ्तारी को लेकर उनके ठिकानों पर छापेमारी की गयी. लेकिन, सभी आरोपित अपने-अपने घरों से फरार मिले. एसएसपी ने बताया कि इस मामले में दारोगा के बयान पर गिरफ्तार आयुष व उसके साथियों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >