गुरुआ के आरसी खुर्द गांव में डीजे में करेंट आने से युवक की मौत

गुरुआ थाना क्षेत्र के आरसी खुर्द गांव में शुक्रवार को डीजे बजाने के दौरान अचानक करेंट आने से एक युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतक की पहचान सोनारीबाग गांव के सनोज चौधरी के 18 वर्षीय पुत्र विकास कुमार चौधरी के रूप में हुई है.

गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र के आरसी खुर्द गांव में शुक्रवार को डीजे बजाने के दौरान अचानक करेंट आने से एक युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतक की पहचान सोनारीबाग गांव के सनोज चौधरी के 18 वर्षीय पुत्र विकास कुमार चौधरी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि विकास कुमार खुद डीजे बजाने के लिए आरसी गांव आया था और इसी बीच डीजे चालू होते ही उसमें करेंट आ गया और इससे उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक विकास कुमार चौधरी दो भाइयों में बड़ा था. वह मैट्रिक पास करने के बाद इंटरमीडिएट में पढ़ाई करने के साथ-साथ अपने पिता की गृहस्थी के साथ-साथ व्यवसाय में हाथ बंटाकर सहयोग करता था. हालांकि, नियति को शायद यही मंजूर थी कि उसकी मौत अचानक डीजे में करेंट आने से घटनास्थल पर ही हो गयी. मौत की खबर मिलते ही परिवार वालों पर दुख की पहाड़ टूट गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम ने बताया कि किसी प्रकार का कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >