20 बोतल विदेशी शराब के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने शनिवार की देर शाम गया रेलवे स्टेशन स्थित पिलग्रिम प्लेटफॉर्म के पास से विदेशी शराब के साथ एक युवक व एक युवती को गिरफ्तार किया है.

गया जी. आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने शनिवार की देर शाम गया रेलवे स्टेशन स्थित पिलग्रिम प्लेटफॉर्म के पास से विदेशी शराब के साथ एक युवक व एक युवती को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक-युवती की पहचान जहानाबाद की नेहा कुमारी व छोटू कुशवाहा के रूप में की गयी है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर व रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान शराब के साथ युवक व युवती को गिरफ्तार किया गया है. दोनों के पास से 20 बोतल विदेशी शराब मिली है. रेल थाना में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >