दौड़ प्रतियोगिता में यशराज अव्वल, तो साइकिल रेस में सना

गुरुआ प्रखंड के उत्क्रमित हाइस्कूल रघुनाथखाप में शुक्रवार को मशाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व प्रधानाध्यापक डॉ संजीव कुमार ने किया.

गुरुआ. गुरुआ प्रखंड के उत्क्रमित हाइस्कूल रघुनाथखाप में शुक्रवार को मशाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व प्रधानाध्यापक डॉ संजीव कुमार ने किया. प्रतियोगिता में छह विद्यालयों के लगभग 200 छात्रों ने भाग लिया. एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल और साइकिल रेस जैसी प्रतियोगिताएं करायी गयी. दौड़ में रघुनाथखाप के यशराज, साइकिल रेस में सना परवीन, 60 मीटर दौड़ में साक्षी कुमारी अव्वल रहीं. कबड्डी और बॉल थ्रो में इटवां विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में कई शिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >