बोरसी से आग तापने के दौरान झुलसी महिला की मौत

बोरसी से आग तापने के दौरान झुलसी महिला की मौत

प्रतिनिधि, परैया थाना क्षेत्र की पहरा पंचायत के गिरधारा गांव में सोमवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना हुई. शनिवार की रात बोरसी से आग तापने के क्रम में बुरी तरह झुलसी 27 वर्षीय रीता कुमारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतका गिरधारा निवासी विजय यादव की पत्नी थी. इस घटना के बाद से गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात ठंड से बचने के लिए रीता कुमारी बोरसी जलाकर आग ताप रही थी. इसी दौरान अचानक उसकी साड़ी के पल्लू में आग पकड़ ली. जब तक वह कुछ समझ पाती, आग ने विकराल रूप ले लिया और वह बुरी तरह झुलस गयी. आनन-फानन में परिजनों ने उसे अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी. रीता की मौत से उसके दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया हमेशा के लिये उठ गया है. मृतका की एक 10 वर्ष की पुत्री और एक चार वर्ष का पुत्र है. मां के शव को देख बच्चे बिलख रहे थे, जिसे देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गयीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >